फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसावा कांड: कहां से आईं अशोक के पास तीन पिस्टल..., खुल गया राज, हत्याकांड के बाद घर से मिले 50 कारतूस

Thu, 22 Jan 2026 11:31 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी ने मंगलवार को मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सहारनपुर में पांचों मृतकों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संग्रह अमीन अशोक राठी की आत्महत्या और चार हत्याओं के बाद घटनास्थल से बरामद तीन पिस्टल को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान पता चला कि यह पिस्टल बिहार के मुंगेर जिले से आई थीं। पिस्टल कौन लेकर आया और किसने अशोक राठी को उपलब्ध कराईं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। जांच में आया कि घर से पुलिस को 50 से अधिक कारतूस और करीब 23 खोखे मिले हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अपनी मां विद्यावती और पत्नी अंजिता के साथ अशोक राठी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
19 जनवरी रात सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में नकुड़ तहसील के संग्रह अमीन अशोक राठी, उनकी मां विद्यावती, पत्नी अंजिता, बेटे कार्तिक व देव के गोली लगे शव कमरे के अंदर मिले थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अशोक राठी ने पहले परिवार के लोगों की हत्या की, इसके बाद दो गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सभी को चार-चार गोली लगना आया था। नृशंस हत्याकांड में पुलिस की तीन टीम लगी हुई हैं। 
 

अशोक के दोनों बेटों की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
अब इसमें नई बात सामने आई है कि तीनों पिस्टल बिहार के मुंगेर जिले से आई थी, जो नई नहीं हैं। उन्हें देखने से लगता है कि वह काफी पुरानी हैं। पुलिस को अशोक के घर से 50 से ज्यादा कारतूस, 23 खोखे और छह मैगजीन मिलीं। ऐसे में यह भी पता चला है कि तीन पिस्टल और इतने कारतूस एक दिन में नहीं आए गए। इतनी बड़ी मात्रा में असलहा कई बार मंगाया गया, ऐसा प्रतीत होता है। 
 

कई संदिग्ध मोबाइल नंबर जांच के दायरे में
पुलिस ने सभी के मोबाइल कब्जे में ले रखे हैं, जिनकी कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। अशोक राठी की कॉल डिटेल में कई ऐसे नंबर हैं, जो पुलिस की जांच में दायरे में आए हैं। इन नंबरों पर सबसे अधिक बातचीत होती थी। अब यह पता किया जा रहा है कि यह व्यक्ति कौन और क्या काम करते हैं। उनसे भी पूछताछ की जाएगी। रामपुर मनिहारान के भी कई लोग शक के दायरे में है, जो इस तरह अवैध हथियार के मामले में पकड़े जा चुके हैं।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी 
इस मामले में तीन टीमें गहनता से जांच कर रही हैं। पिस्टल कहां से आई और किसने लाकर दी इसका भी पता किया जा रहा है। अभी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती।
- सागर जैन, एसपी देहात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें