फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर सरिता का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय की सरिता ने गौतम बुद्ध नगर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

गौतम बुद्ध नगर में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ द्वारा 6 व 7 मार्च को आयोजित प्रतियोगिता में गोचर महाविद्यालय की बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा सरिता ने 55 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। गोचर महाविद्यालय पहुंचने पर शारीरिक शिक्षा विभाग में छात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव चौधरी तेज सिंह, उप सचिव डॉ. जयमल सिंह, प्राचार्य डॉ वीके शर्मा, डॉ अश्वनी कुमार, डॉ बालेंद्र सिंह, जय कुमार, सचिन पंवार, अनुज कुमार, हेम सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें