दौड़ और लंबी कूद में सरिता आई प्रथम
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय में उत्तर प्रदेश यूथ गेम्स एवं डवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबाल व कबड्डी की मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर, लखनऊ की टीमों ने हिस्सा लिया।
लड़कियों की सौ मीटर की दौड़ में सीमा कुमारी, दो सौ मीटर दौड़ में सरिता, चार सौ मीटर दौड़ में भी सरिता, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में आयशा, ऊंची कूद में शालिनी, लंबी कूद में सरिता को प्रथम स्थान मिला। लड़कों की सौ व दो सौ मीटर दौड़ में सौरभ, चार सौ मीटर दौड़ में मोहित, आठ सौ मीटर दौड़ में शुभम, पंद्रह सौ मीटर दौड़ में जीशान व ऊंची कूद में विपिन, लंबी कूद में हमाद को प्रथम स्थान मिला। वॉलीबाल में सहारनपुर व कबड्डी में रामपुर मनिहारान की टीम प्रथम स्थान पर रही।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन उप प्राचार्य जेपी सिंह व कृष्णपाल सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर डॉ. जयकुमार, बालेंद्र, अनुज, हेम सिंह, करण सिंह, सचिन, शिवकुमार, नकली, मनोज पंवार रहे।