फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई से हटाकर ब्लॉकों में लगाए सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ की बैठक में होली से पूर्व सफाई कर्मचारियों को वेतन देने की मांग की गई। आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत में सफाई से हटाकर सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी ब्लॉक कार्यालयों में लगा दी गई। इसको लेकर डीपीआरओ को ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष संदीप बोहत्रा शामिल हुए। बैठक में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को ब्लॉक पर तैनात किया गया है, जबकि शासन के निर्देश हैं कि इनकी ड्यूूटी ग्राम पंचायतों में लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्लॉक कार्यालयों में सफाई कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जिसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बोधराज ने कहा कि कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी जबरन तालाब के सर्वे में लगा दी गई है। अगर कोई कर्मचारी ड्यूटी वहां से हटवाना चाहता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे धड़क सिंह ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महामंत्री यागेंद्र कुमार, राजू, सोमनाथ लांबा, सुंदर लाल, सत्यपाल सिंह, विकास चौहान, मोहित, सोहन लाल, जसबीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें