फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैब टेक्नीशियनों को नहीं मिला तीन माह से मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सरसावा के पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में कार्यरत लैब टेक्नीशियनों को तीन माह से मानदेय नहीं मिल पाया है। इससे वह लोग आर्थिक तंगी में आ गए हैं। उच्चाधिकारियों से मांग की गई है कि उन्हें मानदेय दिलाया जाए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर लैब टेक्नीशियन शंकर, अनुज, अंकुश, शादाब, ऋचा, हेमंत, शिवम, विपिन, दीपिका आदि कलक्ट्रेट पहुंचे। सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी उन लोगों ने कार्य किया है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी का मानदेय उन्हें अब तक नहीं दिया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेज के पदाधिकारियों से भी वह शिकायत कर चुके हैं। मानदेय नहीं मिलने से उन सभी के सामने आर्थिक तंगी आ गई है। ऐसी दशा में कार्य करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें