सहारनपुर में दीवानी न्यायालय में पेशी पर पहुंचे पूर्व विधायक संगीत सोम
- फोटो : आईआईटी
सहारनपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी पर आए सरधना पूर्व विधायक संगीत सोम समाजवादी नेताओं पर जमकर बरसे। रामगोपाल यादव को लेकर कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को मुगल काल का आखिरी शासक तक कहा।
मीडिया से बात की करते हुए पूर्व विधायक संगीत सोम ने कहा कि हमारे ऊपर उस समय की मुगलिया सरकार ने मुकदमा दर्ज किया था। अखिलेश यादव सनातनी को आपस में लड़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। अखिलेश सरकार में आतंकियों और बदमाशों को पनाह दी जाती थी। पुलिस से छीनी गई एके-47 भी आतंकियों को दे दी होगी। मीडियाकर्मियों ने जब सवाल किया कि रामगोपाल यादव ने ईद के बाद आंदोलन करने का बयान दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि आंदोलन करने वालों को सनातनी दौड़ा-दौड़ाकर पीटेंगे, जो गलत है वह गलत है। संवाद