शेमगार्डेनिया इंटर नेशनल स्कूल में संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे
- फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। शेम गार्डेनिया इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अशोक अग्रवाल ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना की और स्वागत गान के माध्यम से अतिथियों का सत्कार किया। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों को समाज में आगे बढ़ने और नई ऊंचाइयों को छूने के अवसर मिलते हैं। प्रधानाचार्या नीरजा सिंह ने कहा कि शिक्षा में संस्कारों का समावेश होना जरूरी है। संस्कार युक्त शिक्षा के जरिए ही प्रगति का मार्ग आसानी से प्रशस्त हो सकता है। अपने बच्चों को आल राउंडर नहीं, बल्कि विशेष बनाइए। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या शिप्रा सहगल, नीलिमा शर्मा, काजल अरोड़ा, साक्षी सिंह, नेहा, कनिका ग्रोवर, नीरज कुमार, तेजपाल, सतीश कुमार, दीपक शर्मा, शैंकी अरोड़ा, अभिमन्यु राणा सहित सीरत अरोड़ा, रावी शर्मा, तेजस्वी चौधरी, वर्णिका, पनाया, आराध्या रहे।