फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सखियों ने भरा विद्युत निगम का खजाना, 9.77 करोड़ का राजस्व वसूला

Mon, 12 Feb 2024 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी विद्युत सखियों ने बिजली बिल जमा कराकर निगम का खजाना भर दिया। सहारनपुर समेत 14 जिलों की 889 सखियों ने महज 22 दिन में 9.77 करोड़ रुपये से अधिक के बिजली बिल वसूलकर रिकॉर्ड राजस्व वसूली की है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने 14 जिलों की रिपोर्ट जारी की है।
विज्ञापन

विद्युत निगम बिजली बिल जमा कराने में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी सखियों का सहारा ले रहा है। सखी उपभोक्ताओं को जागरूक कर बिजली बिल जमा करा रही हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम में सहारनपुर समेत 14 जिले आते हैं। इन जिलों में 889 विद्युत सखियों ने एक से 22 जनवरी तक 50,350 बिलों से 9,77,14,561 रुपये वसूलकर राजस्व रिकॉर्ड बनाया है। एक बिल जमा करने पर सखी को 20 रुपये कमीशन मिलता है। दो हजार से अधिक के बिल जमा कराने पर एक प्रतिशत कमीशन बढ़ जाता है।
जिला विद्युत सखी बिल कनेक्शन जमा धनराशि

मेरठ 138 13,210 2,29,34,164
सहारनपुर 91 3739 1,15,37,749

बुलंदशहर 190 11157 1,55,64,279
बागपत 67 5992 1,44,62,264

रामपुर 55 4825 1,42,36,827
बिजनौर 93 4982 66,09,882

मुजफ्फरनगर 60 3249 46,31,516
अमरोहा 18 299 23,51,252

शामली 34 1208 19,09,244
मुरादाबाद 41 699 16,05,651

संभल 21 281 900653
हापुड़ 35 435 6,08,121

गाजियाबाद 29 220 3,20,224
गौतमबुद्ध नगर 17 54 42,735

(नोट-यह आंकड़े पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने दिए हैं)
राजस्व वसूली पर खासा जोर है। विद्युत सखी ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर बिजली बिल जमा कराती है। उन्हें बिल जमा कराने पर कमीशन तय है। विद्युत सखियां राजस्व वसूली में बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमके अहीरवार, अधीक्षण अभियंता, विद्युत निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें