फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 को कहा अलविदा, 2022 का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले भर में नववर्ष 2022 का स्वागत किया गया। लोगों ने होटलों व रेस्टोरेंट में जश्न मनाया, लेकिन कोरोना कर्फ्यू की वजह से कुछ ही जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं, पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

महानगर में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कोर्ट रोड, अंबाला रोड और दिल्ली रोड के रेस्टोरेंट और होटलों में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किए। लोगों ने परिवार संग होटलों व रेस्टोरेंट पहुंचकर डिनर किया। कोर्ट रोड स्थित रेस्टोरेंट में परिवार सहित जश्न मनाने पहुंचे विजय कॉलोनी निवासी डॉ. राहुल शर्मा ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ही इस बार उन्होंने जश्न मनाया है। इसी तरह दिल्ली रोड पर आयोजित होटल में कार्यक्रम के दौरान नुमाइश कैंप निवासी राजीव फुटेला ने परिवार संग नववर्ष की खुशियां बांटी। इसी तरह अनेक परिवारों ने डीजे की धुन पर नृत्य किया, लेकिन ज्यादातर रेस्टोरेंट व होटल खाली पड़े रहे।
------------------
पुलिस रही सतर्क, हुई चेकिंग
नववर्ष को लेकर महानगर में पुलिस सतर्क रही। इसके साथ ही कोरोना कर्फ्यू का पालन कराया गया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। घंटाघर, कोर्ट रोड, अंबाला रोड और देहरादून रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई। इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

---------------
सोशल मीडिया के जरिए दीं बधाइयां
कोरोना कर्फ्यू और संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर लोगों ने घरों पर ही कार्यक्रम आयोजित किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से नाचते-गाते फोटो डालकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
------------
कोर्ट रोड पर लगा जाम
शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे जाम लग गया। यातायात और थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। वहीं, चेकिंग में देखा गया कि कोई व्यक्ति शराब पीकर तो वाहन नहीं चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें