फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: साहिल बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

विज्ञापन
नव जनोदय इंटर कालेज की विजयी टीम को ट्राफी देते थाना प्रभारी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। नव जनोदय इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय अंतर कक्षा क्रिकेट टूर्नामेंट में कक्षा 12 ने कक्षा 11 को छह विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने कहा कि छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी ध्यान देना चाहिए। टूर्नामेंट में पहले खेलते हुए कक्षा 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 89 रन बनाए। इनमें सर्वाधिक 48 रन सुफियान तथा उजैफ ने 12 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी करते हुए कक्षा 12 की ओर से सार्थक ने सर्वाधिक 26 रन देकर तीन विकेट झटके। साहिल ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 13 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी कक्षा 12 की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मात्र नौ ओवर में 90 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल की। कक्षा 12 की ओर से सार्थक ने 26 रन बनाए। रविशांत ने 19 तथा साहिल ने 14 रनों का योगदान किया। दूसरी पारी में गौरव तथा अजय ने दो-दो विकेट झटके। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सार्थक को प्लेयर ऑफ द मैच तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले साहिल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने विजेताओं को ट्राफी तथा मैडल देकर पुरस्कृत किया। क्रिकेट मैच में अंपायर का दायित्व प्रिंस कांबोज तथा आकाश अरोड़ा ने निभाया। स्कोरिंग मनोज सैनी तथा कमेंट्री सुनील सैनी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें