देवबंद में श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर लगने वाले मेले से वापस घर लौट रहे युवक को बदमाशों भायला कलां गांव के समीप गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर कौन थे पुलिस इसकी जांच कर रही है।
भायला कलां गांव निवासी विकास कुमार रविवार की देर रात्रि देवबंद से मेला देखकर वापस लौट रहा था। जब वह गांव के समीप पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर फायरिंग करनी शुरु कर दी। विकास गोली लगने से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: UP: हस्तिनापुर में विशु की हत्या से भड़का आक्रोश, आरोपियों के घर-खेत फूंके, इलाके में तनाव बरकरार
गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर ह्रदय नारायण सिंह का कहना है कि विकास के कंधे में गोली लगी है। हमलावरों की तलाश में कॉबिंग की गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। मामले की जांच की जा रही है।