फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: नगर निकाय चुनाव का बिगुल बजा

Sun, 09 Apr 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव कार्यालय
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निकायों के चुनाव का बिगुल बज गया है। जनपद में प्रथम चरण में चार मई को मतदान और 13 मई को मतगणना होगी। चुनाव की तैयारी में जुटे राजनीतिक दलों की सक्रियता चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही और तेज हो गई है। नगर निकायों के आरक्षण की अंतिम सूची भी जारी हो गई है। 11 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। प्रदेश में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जनपद के नगरीय निकायों में प्रथम चरण में चार मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को कराई जाएगी। इसके लिए 11 से 17 अप्रैल तक नामांकन होंगे। जनपद के नगरीय निकायों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने भी नगर निकाय के चुनावों के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक दलों ने भी सरगर्मी बढ़ा दी है। वे प्रत्याशियों के चयन को लेकर गुणा भाग में जुट गए हैं। नगर निगम के महापौर से लेकर पार्षद पदों और नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सभासद पद के टिकट के दावेदारों ने सक्रियता तेज कर दी है।

तैयारियां पूरी, चुनाव के लिए तैयार

जनपद में नगर निकाय चुनावों के लिए तैयारियां पूरी हैं। हमारे यहां 11 अप्रैल से नामांकन होगा। मतदान चार मई को होना है। जिला प्रशासन चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। - अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन




जनपद के 915160 मतदाता डालेंगे वोट



सहारनपुर। जनपद के 12 नगरीय निकायों में 915160 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले में सबसे अधिक 621450 मतदाता नगर निगम में और सबसे कम 8905 मतदाता नगर पंचायत तीतरों में हैं।



जनपद में 12 नगरीय निकाय हैं। इनमें एक नगर निगम, चार नगरपालिका परिषद और सात नगर पंचायतें शामिल हैं। इन सभी नगर निकायों में 264 वार्ड हैं। मतदान के लिए 242 मतदान केंद्र और 898 मतदान स्थल बनाए जाएंगे।
विज्ञापन








जनपद के नगरीय निकायों में मतदाताओं की स्थिति



निकाय वार्ड मतदान केंद्र मतदान स्थल मतदाता



नगर निगम सहारनपुर 70 141 553 621450



नगर पालिका गंगोह 25 18 63 51984



नगर पालिका देवबंद 25 22 89 80992



नगर पालिका नकुड 25 07 26 19906



नगर पालिका सरसावा 25 07 26 18192



नगर पंचायत अंबेहटा पीर 12 03 12 13101



नगर पंचायत नानौता 13 05 26 20837



नगर पंचायत बेहट 13 07 20 16942



नगर पंचायत चिलकाना 13 04 15 14950



नगर पंचायत तीतरों 11 08 11 8905



नगर पंचायत रामपुर मनिहारान 17 13 36 29872



नगर पंचायत छुटमलपुर 15 07 21 18029



नोटः निर्वाचन कार्यालय के अनुसार

नगर निकायों में महापौर एवं अध्यक्ष पदों के आरक्षण की स्थिति





निकाय आरक्षण





नगर निगम सहारनपुर पिछड़ा वर्ग





नगर पालिका सरसावा अनुसूचित जाति महिला





नगर पालिका नकुड़ अनारक्षित





नगर पालिका गंगोह पिछड़ा वर्ग महिला





नगर पालिका देवबंद अनारक्षित





नगर पंचायत बेहट अनारक्षित





नगर पंचायत चिलकाना पिछड़ा वर्ग





नगर पंचायत तीतरों अनारक्षित





नगर पंचायत रामपुर मनिहारान अनुसूचित जाति महिला





नगर पंचायत छुटमलपुर अनारक्षित





नगर पंचायत नानौता महिला





नगर पंचायत अंबेहटा पीर पिछड़ा वर्ग महिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें