फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, एक माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने पत्नी पर लगाए आरोप

Wed, 19 Jul 2023 05:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंगोह थानाक्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने जहां ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है जबकि युवक के परिजन पत्नी और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते रहे।
विज्ञापन
Gaurav file photo - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह थानाक्षेत्र के मोहल्ला ईशरा में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन एवं उसकी ससुराल पक्ष के लोग आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए एक दूसरे को युवक की मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे है। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला ईशरा निवासी राकेश कुमार ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसके पुत्र गौरव (30) की शादी 23 जून को गांव गांधीनगर निवासी रेणू के साथ हुई थी।

विज्ञापन

आरोप है कि शादी वाले दिन ही गौरव की ससुराल पक्ष के लोगों ने षडयंत्र के चलते बारात लेट आने का बहाना करते हुए बारातियों के साथ गाली गलौज कर उन्हें वापस भेज दिया था। दहेज के केस में फंसाने की धमकियां देकर ब्लैकमेल करते हुए जबरन गौरव और रेणू के फेरे करा दिए थे।

वहीं ससुराल पक्ष के लोग गौरव पर अपने घरवालों से अलग होकर घर दामाद बनने का दबाव डाल रहे थे। 2 जुलाई को आरोपी रेणू को अपने साथ ले गए थे। इससे गौरव बेहद मानसिक तनाव में था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।

उधर युवक की पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग गौरव के परिजनों को ही उसकी मौत का जिम्मेदार ठहरा रहे है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि युवक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।

मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों और उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें