सहारनपुर जनपद के कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र में शिवालिक पहाड़ियों के बीच एक बस और पिकअप की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पिकअप के चालक और परिचालक घायल हो गए, जबकि बस चालक मौके से भाग निकला। वहीं, हादसे के बाद पहाड़ियों के बीच घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बामुश्किल जाम को खुलवाया।
विकासनगर से एक प्राइवेट बस दिल्ली यमनोत्री मार्ग से सवारियों को सहारनपुर लेकर आ रही थी। जैसे ही बस पहाड़ियों के बीच नौगजा पीर के नजदीक पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही पिकअप गाड़ी से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही पिकअप गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।