फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रिश्तेदारी में आए युवक ने किया किशोरी से दुष्कर्म, जेल भेजा आरोपी

Sat, 19 Nov 2022 12:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में  एक रिश्तेदारी में आए युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद किशोरी का मेडिकल कराया जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई। शनिवार को आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छुटमलपुर क्षेत्र में एक रिश्तेदारी में आए युवक ने किशोरी को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात कर डाली। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी देते हुए फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि मिर्जापुर पोल के गाड्डा रोड निवासी शहबान पुत्र नूर हसन 13 नवंबर को फतेहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होने आया था।

यह भी पढ़ें: Baghpat: ताक पर नियम जोखिम में जान, जितनी सवारी बस के अंदर उतनी ही छत पर, लटक कर भी कर रहे सफर
विज्ञापन


17 नवंबर की दुपहर उसने पड़ोसी किशोरी(17) को घर में अकेली पा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने परिजनों को बताया तो वे उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराते हुए शुक्रवार रात आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को कसबे के घास मंडी तिराहे से पकड़ लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें