फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवक ने लगाई पत्नी को वापस दिलाने की गुहार, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में चार बेटियों के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। व्यक्ति का आरोप है कि पत्नी को अलग कर किसी अन्य शख्स के साथ भेज दिया गया है। पढ़ें क्या है पूरा मामला।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद के एक युवक ने पुलिस में तहरीर देकर अपनी पत्नी को वापस दिलाने की मांग की है। नागल क्षेत्र के गांव लाखनौर निवासी युवक ने अपने ससुरालियों पर उसकी पत्नी को बिना तलाक दिलाए किसी दूसरे के साथ भेजने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पहले गांव सिद्धपुरा निवासी युवती से हुई थी। उसके चार बेटी हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिमी यूपी में गूंजेगा जाट आरक्षण मुद्दा, सम्मेलन की तैयारी में जुटे रालोद नेता

दो साल पहले पति पत्नी में विवाद हो जाने के कारण उसकी पत्नी चारों बच्चों को लेकर घर में रखी नगदी तथा सोने चांदी के जेवर के साथ अपने मायके चली गई थी। तभी से वह समाज के लोगों की पंचायत में पत्नी को अपने साथ लाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि 15 सितंबर को ससुरालियों ने उसकी पत्नी को बिना तलाक दिलाए उसके बच्चों से अलग कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार ने बताया कि मामले की तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें