फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Sat, 01 Mar 2025 11:48 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला,सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में आज सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में आज सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई। जानकारी के अनुसार साढ़ौली कदीम में कोतवाली क्षेत्र के गांव मझाड़ी निवासी मोहित उर्फ बुद्धू (28) पुत्र बिशंभर सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

विज्ञापन


उसका शव गांव की आबादी के पास ही हंसराज के गेहूं के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

बताया गया कि मृतक मुंह के बल पड़ा था और मुंह में मिट्टी भरी थी। भाई जयदेव ने बताया, कि शुक्रवार को उनके परिवार में ही शादी थी। मोहित रात घर नहीं आया। सुबह वह खेत में मृत हालत में पड़ा मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें