डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई मेरठ जोन की 20वीं अंतर जनपदीय जूडो, जिम्नास्टिक, वुशु एवं कुश्ती प्रतियोगिता में पहले दिन अनेक खेल मुकाबले कराए गए।
पहले दिन के कुश्ती मुकाबलों में सहारनपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का समापन 13 मई को होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एसएसपी आरपीएस यादव ने किया।
प्रतियोगिता में मेरठ परिक्षेत्र की छह तथा सहारनपुर परिक्षेत्र की तीन टीमों प्रतिभाग कर रही हैं। इनमें मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गौतमबुद्घनगर, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली शामिल हैं।
नौ जिलों से कुल 135 खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में प्रतिभाग कर रहे हैं। पहले दिन पुरुष वर्ग के कुश्ती मुकाबले कराए गए। 60 किलोग्राम भार वर्ग में मेजबान सहारनपुर के बिट्टू पहले तथा हापुड़ के पंकज दूसरे स्थान पर रहे।
66 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद के धीरज ने पहला तथा बागपत के मनजीत ने दूसरा स्थान पाया। 74 किलोग्राम भार वर्ग में बुलंदशहर के प्रदीप पहले तथा शामली के विपिन दूसरे स्थान पर रहे।
96 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के संजीव ने पहला तथा मुजफ्फरनगर के विनीत ने दूसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं के 48 किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद की राली पहले तथा बागपत की पूजा दूसरे स्थान पर रही।
51 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की रचना ने पहला तथा निर्णायकों में प्रदीप गुप्ता, प्रवीन कुमार, डॉ. एस तनवीर अहमद शामिल रहे। इस दौरान एसपी ट्रैफिक ओमबीर सिंह, एएसपी सुनीति, सीओ द्वितीय अमित नागर, एएसपी डॉ. सतीश कुमार, ताहिर हुसैन आदि थे।