फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: घर में काम करने आए राज-मिस्त्री से बने महिला के संबंध, ट्रेन के आगे कूद गया पति, बेटे ने खोला राज

Sat, 28 Feb 2026 01:39 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

काजीपुरा निवासी शिवकुमार की आत्महत्या मामले में बेटे की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां मुनेश और राज-मिस्त्री नूरहसन को गिरफ्तार कर लिया। नूरहसन ने शिवकुमार की जमीन भी धोखे से अपने नाम करवा ली थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरसावा के काजीपुरा निवासी शिवकुमार की आत्महत्या मामले में वांछित महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में आया कि शिवकुमार को पत्नी के अवैध संबंध और जमीन बिक्री का पता चल गया था, जिसके चलते उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग जगहों से हुई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सरसावा के काजीपुरा गांव निवासी ऋतिक ने तहरीर दी थी कि एक फरवरी उसके पिता शिवकुमार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मां मुनेश और घर में काम करने वाले मिस्त्री के बीच संबंधों का भी आरोप लगाया था। इसके बाद जीआरपी ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जीआरपी ने नूरहसन निवासी कलरी को टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी कॉलोनी लुधियाना और मुनेश को काजीपुरा सरसावा से गिरफ्तार कर लिया है।
 

पूछताछ में पता चला कि मुनेश व घर की मरम्मत के दौरान नूरहसन के बीच संबंध हो गए थे। दोनों ने मिलकर शिवकुमार को झांसे में लेकर जमीन बिकवाई। सरसावा में रहने और संबंधों को बिना रोकटोक जारी रखने के लिए नूरहसन ने मकान अपने नाम करा लिया था। शेष रकम से नूरहसन ने अपने नाम जमीन खरीद ली।
 
विज्ञापन

रावणपुर बुर्जु में खरीदी थी जमीन
शिवकुमार चार भाइयों में सबसे छोटे थे। जांच में सामने आया कि परिवार की करीब 30 बीघा पैतृक जमीन दो साल पूर्व बेचकर रावणपुर बुजुर्ग में 48 बीघा जमीन खरीदी गई थी। जुलाई 2025 में शिवकुमार के हिस्से में 12 बीघा जमीन में से आठ बीघा जमीन बिकवा दी थी, जिसकी कीमत करीब 42 लाख रुपये थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें