बेहट के कलसिया क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला सपना का शव पूर्वी यमुना नहर में नग्न हालत में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर में मोहल्ला महाजनान की निवासी सपना (35) का शव नग्न अवस्था में मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
सपना सुबह ढाई बजे घर से निकली थी। उसके पति प्रदीप ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्होंने देखा कि मकान का गेट खुला था और बिस्तर खाली था। इसके बाद उन्होंने पिता और भाईयों के साथ उसकी तलाश शुरू की।
मंडी रोड तक सपना की कई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी। परंतु इसके बाद वह नहर तक कैसे पहुंची, इसका अभी तक पता नहीं चला। शव नग्न हालत में कलसिया से लगभग 4 किलोमीटर दूर मिला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।