सहारनपुर जनपद के बेहट थानाक्षेत्र के कलसिया के पास पूर्वी यमुना नहर में मोहल्ला महाजनान की निवासी सपना (35) का शव नग्न अवस्था में मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
सपना सुबह ढाई बजे घर से निकली थी। उसके पति प्रदीप ने बताया कि सुबह 4 बजे उन्होंने देखा कि मकान का गेट खुला था और बिस्तर खाली था। इसके बाद उन्होंने पिता और भाईयों के साथ उसकी तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें: UP: सांसद इकरा हसन बोलीं-हिजाब पहनना या न पहनना मुस्लिम महिलाओं का निजी फैसला है, बहस का मुद्दा नहीं
मंडी रोड तक सपना की कई सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दी। परंतु इसके बाद वह नहर तक कैसे पहुंची, इसका अभी तक पता नहीं चला। शव नग्न हालत में कलसिया से लगभग 4 किलोमीटर दूर मिला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।