फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: करवाचौथ पर भी घर में क्लेश, विवाहिता ने सल्फास खाकर जान दी; गुमसुम बैठे रहे दो मासूम बच्चे

Thu, 29 Oct 2026 08:56 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव इटावा निवासी मांगेराम की शादी सात साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। बताया गया कि घर में क्लेश होने पर सुनीता ने सल्फास खा लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जान नहीं बच सकी। 
विज्ञापन
सुनीता की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गागलहेड़ी स्थित गांव इटावा में गृह क्लेश के चलते सुनीता (25) पत्नी मांगेराम ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर पति उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिक जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे सुनीता ने घर में गेहूं में रखने वाला सल्फास निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी, तब ससुरालियों को मामले का पता चला। इसके बाद वह सुनीता को जिला अस्पताल लेकर आए। उपचार के दौरान सुनीता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
 

सुनीता की शादी करीब सात वर्ष पहले मांगेराम के साथ हुई थी। दंपती के दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें चार वर्ष का बेटा और तीन वर्ष की बेटी शामिल हैं। मां की मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।
 
विज्ञापन

उधर, सीओ सदर पवन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया गृह क्लेश में आत्महत्या का मामला लग रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि कुछ संदिग्ध आता है तो जांच की जाएगी। अभी तक सुनीता के मायके वालों की ओर से भी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ये भी देखें...
यूपी: मुजफ्फरनगर में खरीदे सिम कार्डों से थाईलैंड में व्हॉट्सएप चलाकर 53.83 लाख की ठगी, दो गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें