फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: भरभराकर गिरी भवन की दीवार, मलबे में दबे छह मजबूर, एक ने तोड़ा दम, पांच की हालत गंभीर

Fri, 11 Aug 2023 06:32 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : नाला निर्माण के दौरान एक भवन की दीवार भरभराकर गिर गई। वहीं, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के गंगोह में प्रभा गार्डन के बराबर वाली सड़क पर नगर पालिका द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान एक भवन की दीवार मजदूरों के ऊपर ढह गई। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


बाईपास मार्ग स्थित पदम सिनेमा के बराबर वाली सड़क पर नगर पालिका द्वारा पानी निकासी के लिए नाला निर्माण कराया जा रहा है। शुक्रवार सुबह वहां गांव धानवा के मजदूर कार्य कर रहे थे। जेसीबी से नाले के लिए खुदाई की जा रही थी। खुदाई करते हुए अचानक वहां स्थित मनोज सिंघल टैंट वालों के भवन की अगली दीवार भरभराकर मजदूरों के ऊपर आ गिरी और मजदूर मलबे में दब गए। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। वहां लोगों की भीड इकटठा हो गई। किसी ने पुलिस एवं नगर पालिका में सूचना दी।

वहीं, लोगों ने मलबा हटाकर राहत कार्य शुरू कर दिया लेकिन, अधिक एवं भारी मलबा होने के चलते बचाव कार्य में काफी दिक्कत आई। इसके बाद नगर पालिका से जेसीबी मंगाकर मलबा हटवाया गया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों कल्लू, अनुज, इस्लाम, एजाज, मुजम्मिल और नौशाद को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया। वहां नौशाद (20) पुत्र इकबाल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य पांचों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पाकर एसडीएम अजय अंबुष्ट और पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद भी मौके पर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें: Double Murder: पति को बचाने के लिए बदमाशों से भिड़ गई थी अंजू जैन, कारोबारी की मौत के 21 घंटे बाद दम तोड़ा
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, हादसे के बाद चालक जेसीबी सहित मौके से फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि मामले में भवन स्वामी एवं नगर पालिका की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: सीमा हैदर को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, अब पाकिस्तान भेजने की तैयारी, आखिर किसने बुक कराई फ्लाइट की टिकट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें