फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के लोग चिकनगुनिया की चपेट में, कई की मौत, दहशत

Thu, 29 Sep 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती रोगी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में वर्तमान में पूरा जनपद चिकनगुनिया की चपेट में है। अभी तक चिकनगुनिया से कई लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि विभाग इसकी पुष्टी नहीं कर रहा है, लेकिन इस जानलेवा बीमारी को लेकर लोगों में दहशत बनीं हुई है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के साथ ही निजी चिकित्सकों के यहां पहुंच रहे अनेक मरीजों में चिकनगुनिया के लक्षण पाए जा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि सरकारी अस्पताल में चिकनगुनिया की जांच की कोई व्यवस्था नहीं है।

जबकि निजी पैथोलोजी लैब पर मरीजों की जेब काटी जा रही है। चिकनगुनिया से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई जागरूकता अभियान या उपाय नहीं किये जाने से लोगों में रोष है। 
विज्ञापन


चिकनगुनिया के मुख्य टेस्ट  1. आरटी, पीसीआर- यह टेस्ट चिकनगुनिया वायरस के आरएनए को दर्शाता है। यह चिकनगुनिया वायरस का मुख्य टेस्ट है। जो चिकनगुनिया को कंफर्म करता है।  2. आईजीएम- एंटीबोडी टैस्ट जो चिकनगुनिया के एंटीबोडी को दर्शाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें