फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय विद्यालीय जूडो प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के बालक

Thu, 29 Sep 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर में डॉ. अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 62वीं प्रदेशीय विद्यालीय बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता में मेजबान सहारनपुर के खिलाड़ियों का जलवा रहा। कुल आठ भार वर्गों में से चार में सहारनपुर के खिलाड़ी विजेता बने। प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। समापन पर पहुंची अंतरराष्ट्रीय जूडो का गरिमा चौधरी ने खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए और उन्हें टिप्स भी दिए। 
विज्ञापन

प्रतियोगिता के 36 किलोग्राम भार वर्ग में मेरठ की शिखा पहले और सहारनपुर की शिल्पा दूसरे स्थान पर रही। 40 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की रिया टाकिया ने पहला और लखनऊ की वैशाली मिश्रा ने दूसरा स्थान हासिल किया। 44 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की नेहा पहले और मुरादाबाद की दीपिका सैनी दूसरे स्थान पर रही।
   48 किलोग्राम भार वर्ग में मेघा रावत ने पहला और इलाहाबाद की सीमा सूर्यवंशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की पायल प्रजेश       पहले और मेरठ की सोनम दूसरे स्थान पर रही। 56 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर की गिन्नी सैनी ने पहला और मेरठ की कलश गिरी ने दूसरा स्थान पाया। 61 किलोग्राम भार वर्ग में मेरइ की अन्नू सैनी  पहले और आगरा की तसकीन आफरीन दूसरे स्थान पर रही। 61 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में इलाहाबाद की ज्योति ने पहला और मुरादाबाद की मरियम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

 निर्णायक मंडल में काशी नरेश यादव, अरुण कुमार, विक्रांत कुमार, अंशुल कुमार, अजय पुंडीर, राजपाल सिंह, देवेंद्र कुमार, निकुंज चौधरी रहे। शनिवार को हुए समापन समारोह में पहुंची अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी गिरमा चौधरी ने खिलाड़ियों को टिप्स दिए। प्रतियोगिता के संयोजक प्रवीन चौधरी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें