फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में कल सियासी हलचल तेज, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करेंगे दौरा, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Sat, 06 Dec 2025 07:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

CM Yogi Visit: सहारनपुर में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का दौरा रहेगा। सीएम योगी राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे, जबकि अखिलेश यादव कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिले में सुरक्षा और तैयारियों को लेकर प्रशासन सतर्क है।

विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को सहारनपुर में राजनीतिक हलचल बढ़ने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दोनों जिले में आगमन करेंगे। पुलिस और प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है और अधिकारी लगातार तैयारियों का जायज़ा ले रहे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: जांच-पंचनामे से बचने के लिए घिनौनी हरकत, CCTV ने उजागर की पुलिस की करतूत, चौकी प्रभारी-सिपाही निलंबित

सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे समीक्षा बैठक, जाएंगे शाकंभरी विश्वविद्यालय
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्वाह्न 11:45 बजे सरसावा पहुंचेंगे। इसके बाद वे कई विवाह समारोहों में शामिल होंगे। सीएम योगी का प्रमुख कार्यक्रम सर्किट हाउस में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक है, जिसमें जिले के अधिकारी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। 

योगी आदित्यनाथ मां शाकंभरी विश्वविद्यालय भी जाएंगे, जहां वे निर्माण कार्यों और शैक्षिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं और सुरक्षा के लिए विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी करेंगे सहारनपुर दौरा 
मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी सहारनपुर पहुंचेंगे। सूत्रों के मुताबिक वे जिलें में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा कुछ निर्धारित सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के एक ही दिन जिले में आने से प्रशासन की व्यस्तता और बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें