फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर कोई हैरान: चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ शराब पार्टी, एसएसपी ने किया सस्पेंड, प्रभारी के खिलाफ बैठाई जांच

Thu, 11 May 2023 07:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर एक व्यक्ति का शराब पीते हुए फोटो वायरल हो गया। उधर, एसएसपी ने तुरंत चौकी प्रभारी को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के खाताखेड़ी चौकी में चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठकर एक व्यक्ति ने शराब पी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर मामले की जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन


घटना कोतवाली मंडी क्षेत्र की खाताखेड़ी चौकी की है। चौकी में एक व्यक्ति पहुंचा, जो चौकी इंचार्ज की कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद चौकी इंचार्ज की टेबल पर नमकीन के पैकेट व पानी की बोतल रखी। फिर आरोपी ने यहां बैठकर शराब पी, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फोटो में आरोपी गिलास में शराब डालते दिखाई दे रहा है। हालांकि, तब चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी चौकी पर नहीं थे। 
यह भी पढ़ें: Nikay Chunav: भाजपा एमएलसी पर फर्जी वोट डलवाने का आरोप, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा
विज्ञापन


वहीं, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होते ही कोतवाली मंडी पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र इरफान निवासी खाताखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूछताछ में बताया कि शराब नशे में ही वह चौकी पर गया और उसके बाद चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर शराब पी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शोरूम में लगी भीषण आग: सामने थी मौत, चार कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान, पर जिंदा जला एक युवक, बुझा घर का चिराग

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चौकी इंचार्ज सचिन त्यागी को निलंबित कर दिया है। इसमें चौकी इंचार्ज की लापरवाही देखते हुए एसएसपी ने जांच भी बैठा दी है। एसएसपी का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चौकी इंचार्ज पर भी कार्रवाई हुई है। मामले की जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें