उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार शाम ग्रामीणों ने गांव में घुसे गुलदार को घेरकर लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। पिछले दिनों गुलदार के हमलों से ग्रामीण गुस्से में थे जिसके बाद आज सुबह गुलदार को चारों ओर से घेरकर मार डाला। सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
जनपद के थाना फतेहपुर क्षेत्र के गांव बुड्ढा खेड़ा पुंडीर में गुलदार के हमलों से परेशान होकर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके उसे लाठी डंडो से हमला कर गुलदार को मार डाला।
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: खाई में गिरी अनियंत्रित कार, दंपती की मौत, चालक व बेटा घायल, धनोल्टी से लौट रहा था परिवार
ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार कई बार हमले कर चुका था, पशुओं पर भी हमले कर रहा था तो वहीं ग्रामीण भी दहशत के कारण खेतों पर नहीं जा पा रहे थे। इसी वजह से सोमवार शाम गन्ने के एक खेत में गुलदार दिखने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर गुलदार को मार डाला। वहीं कुछ ग्रामीणों ने इस घटना की वीडियो बना ली जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
गुलदार के मारे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उधर, मामले की जानकारी लगने पर वन विभाग की टीम मंगलवार को मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। मारा गया गुलदार हमला करने वाला ही था या कोई अन्य, यह जांच के बाद ही मालूम चल सकेगा।
बता दें कि पिछले दिनों गुलदार कई लोगों पर हमला कर चुके हैं। एक तरफ इन दिनों गन्ने की फसल की छिलाई चल रही है, वहीं दूसरी और गुलदार की दहशत से ग्रामीण खेतों का रुख नहीं कर पा रहे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/