फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, घुमंतू व्यक्ति की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 21 May 2025 05:03 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सरसावा के न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष आंकी गई है, पुलिस पहचान की कोशिश में जुटी है।

विज्ञापन
अपराध। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के सरसावा में बुधवार सुबह डीएफसी कॉरिडोर पर बने न्यू पिलखनी रेलवे स्टेशन के पास उस समय सनसनी फैल गई। जब रेलवे ट्रैक के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। शव को सबसे पहले रेलवे की पेट्रोलिंग टीम ने देखा और स्टेशन प्रबंधन को सूचना दी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: 'परिजन ने बुलाया था...रिश्ते को थे तैयार'; युवक और किशोरी के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के मामले में नया दावा

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान की कोशिश शुरू की, लेकिन मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक मृतक की उम्र करीब 40 साल है, और उसकी हालत को देखकर घुमंतू व्यक्ति होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्टों की पड़ताल कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे हादसा माना जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें