सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थानाक्षेत्र में शिवालिक की पहाड़ियों में मोहड से ऊपर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गुरुवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़कर फरार हो गया।