फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: खेत में बिछे तारों में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आते ही छटपटाकर गिरे दो युवक; एक की हालत गंभीर

Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

शिकारियों ने शाकंभरी के गांव रामपुर बडकला में करंटयुक्त तार बिछा रखे थे। मांगेराम और अजय खेतों में पानी देने जा रहे थे। रास्ते में दोनों तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती दोनों युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाकंभरी कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बडकला में खेत में पानी देने जा रहे दो युवक शिकारियों द्वारा बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 

गांव रामपुर बडकला निवासी मांगेराम पुत्र राजपाल और उसका चचेरा भाई अजय पुत्र टोनी अपने साथी राम कुमार के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेत में पानी देने जा रहे थे। मांगेराम और अजय आगे-आगे चल रहे थे, जबकि राम कुमार कुछ दूरी पर पीछे था। इसी दौरान खेत में शिकार के उद्देश्य से बिछाई गई तार से दोनों युवक टकरा गए। तार में उस समय हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ रहा था, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से झुलस गए। पीछे चल रहा राम कुमार कुछ दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गया।
 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संजय चौधरी एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। वहीं थाना मिर्जापुर पुलिस भी तत्काल पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले में कई लोगों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है। उधर, सीओ वैभव पांडे ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है, जिस पर विधिवत जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें