फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: सराफ से लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

Tue, 21 Jan 2025 11:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मंगलौर मार्ग पर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। रोकने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। 
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 फरवरी को सराफ के साथ लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके कब्जे से दो तमंचे 315 बोर, दो खोखे, चार कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक, सराफ से लूटा गया बैग समेत 58 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
सोमवार देर रात पुलिस मंगलौर मार्ग स्थित चंदपुर भट्ठे के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंगलौर की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए। रोकने का इशारा करने पर युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और वहां से भागने लगे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जो दो बदमाशों के पैर में लगी। वहीं तीसरा बदमाश मौके से भाग निकला। घायल बदमाशों की पहचान दानवीर और रोहित निवासी गांव नगली मेहनाज के रूप में हुई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सीओ रविकांत पाराशर ने बताया कि 11 जनवरी की देर शाम बदमाशों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर देवबंद के मोहल्ला जोशीवाड़ा निवासी सराफ अरविंद वर्मा से बैग छीन लिया था। बैग में एक लाख 68 हजार रुपये, दुकान की चाबियां आदि थे। रुपयों को उन्होंने आपस में बांट लिया था। मौके से भागे बदमाश की तलाश की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें