फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: मकान पर पलटा मिट्टी से भरा डंपर, मां और तीन बच्चे घायल... पति की मौत के बाद टूटा दुखों का पहाड़

Mon, 03 Feb 2025 03:06 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में सड़क निर्माण चल रहा है। सोमवार को डंपर मिट्टी लेकर जा रहा था। उसका पहिया धंस गया और डंपर मकान पर पलट गया। 
विज्ञापन
मकान पर पलटा डंपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर की शेखुल हिंद कॉलोनी में मिट्टी से भरा डंपर एक मकान पर पलट गया। एक महिला और उसके तीन बच्चे घायल हो गए, जिन्हें निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
देवबंद की शेखुल हिंद कॉलोनी में डूडा द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें मिट्टी भराव का कार्य चल रहा है। सोमवार को एक डंपर मिट्टी लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका पहिया धंस गया और डंपर सड़क किनारे एक मकान पर पलट गया। मकान की दीवार और सीमेंट की चादर से बनी छत क्षतिग्रस्त हो गई। इसकी चपेट में आकर मकान के भीतर मौजूद बेवा महिला शहरूना और उसके तीन मासूम बच्चे घायल हो गए। 

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान सूचना पर पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग मौके पर पहुंचे और नगर पालिका की एंबुलेंस से घायलों को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी। पालिकाध्यक्ष ने महिला की हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें