फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नशे में थे तीन युवक, सिपाही को लोहे की रॉड और डंडों से पीटा, किस्मत खराब थी चेकिंग में पकड़े गए

Fri, 04 Oct 2024 10:58 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

एंबुलेंस को रास्ता नहीं देने पर पुलिसकर्मी ने कार में सवार तीन शराबियों को टोका, तो उन्होंने कहासुनी के बाद सिपाही की बुरी तरह पिटाई कर दी और फरार हो गए। 
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड पर एक ढाबे के पास कार सवार कुछ लोगों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही घेराबंदी करते हुए मानकमऊ से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

 

मामला बृहस्पतिवार की देर रात का है। अंबाला रोड पर थाने से करीब 200 मीटर दूर ढाबे के बाहर खाना खाने से पहले कार में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। आसपास एक प्राइवेट अस्पताल भी है। इसी दौरान सामने से एक प्राइवेट एंबुलेंस आई, जिसे अस्पताल जाने के लिए रास्ता नहीं मिला। वहां से गुजर रहे सिपाही हरिसेन ने कार को हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर कहासुनी हो गई। कार सवार लोगों ने सिपाही पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। सिपाही बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन

इसके बाद कार सवार फरार हो गए और रॉड व डंडों को मानकमऊ नहर में फेंक दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी सुशांत पुत्र निर्मल निवासी मोहल्ला भगवती कॉलोनी, मोहन लाल पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी लखनौती और अमित गोयल पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला शंकरपुरी को मानकमऊ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान बताया कि नशा अधिक होने पर सिपाही के साथ मारपीट की गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें