फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: नाले में गिरकर तीन साल के इकलौते बेटे की मौत... मां की चीखें सुनकर कांप गया कलेजा

Mon, 20 Jan 2025 05:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

बालक नाले में गिर गया तो साथी बच्चों ने घर जाकर बताया। करीब 45 मिनट बाद उसे निकाला जा सका, लेकिन तब तक बालक की सांसें थम चुकी थीं। 
विज्ञापन
आशिक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोह नगर के मोहल्ला गुजरान में तीन वर्षीय बालक की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे कर दिया गया। बेटे की मौत पर मां की चीखें सुनकर हर किसी का कलेजा कांप उठा।
विज्ञापन

 

रविवार शाम मोहल्ला गुजरान निवासी चिनाई मिस्त्री आसिफ का तीन वर्षीय पुत्र आशिक अन्य बच्चों के साथ नाले के पास स्थित एक प्लॉट में खेल रहा था। खेल-खेल में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे नाले में गिर गया। साथ खेल रहे बच्चों ने इस घटना की सूचना मोहल्ले के लोगों को दी। इसके बाद नाले में बालक की तलाश शुरू की गई। करीब 45 मिनट बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। 
 
विज्ञापन

वार्ड सभासद एवं राष्ट्रीय लोक दल नेता हारून चौधरी ने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि विभिन्न नालों द्वारा नगर का 60 प्रतिशत पानी गुजरान में इकट्ठा हो रहा है। कोई सरकारी जमीन अथवा तालाब आगे नहीं है, जिस कारण इस पानी में किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन डूब रही है। सभासद ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि कई मासूम बच्चों की नालों में गिरकर जान जा चुकी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें