फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: महावीर कॉलोनी में चोरों ने दिनदहाड़े खंगाल दिया सराफ का घर, नकदी और लाखों के जेवर ले गए

Tue, 17 Nov 2026 07:17 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सराफ संजीव जैन उर्फ नीटू की सराफा बाजार में कस्तूर चंद जैन के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
घर में जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली मंडी क्षेत्र में सराफ संजीव जैन उर्फ नीटू के घर पर धावा बोल दिया। चोरी की वारदात उस समय हुई, जब सुबह के समय सराफ की पत्नी रोजाना की तरह घर से बाहर टहलने गई थीं। वह वापस आईं तो चोरी का पता चला। पीड़ित का कहना है कि 10 से 15 लाख का सामान चोरी हुआ है, जबकि पुलिस का कहना है कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

महावीर कॉलोनी में संजीव जैन उर्फ नीटू का मकान है। मकान के तीन गेट हैं। एक गेट कॉलोनी की मुख्य गली, दूसरा चिलकाना रोड और तीसरा खाताखेड़ी की तरफ से है। सराफा बाजार में कस्तूर चंद जैन के नाम से दुकान है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे सराफ संजीव जैन की पत्नी प्रगति जैन रोजाना की तरह घूमने गई थीं। घर पर संजीव जैन मौजूद थे। 
कुछ देर बाद प्रगति जैन लौटीं। इसी बीच घर पर दूध देने वाला भी आ गया। इसके बाद जब वह ऊपरी मंजिल पर बनी रसोई में पहुंचीं तो वहां देखा कि स्लैब के ऊपर गंड़ासा और कलश रखा था। सामान भी बिखरा हुआ था। मकान के सभी कमरे चेक किए गए।
 

इस दौरान बहू के कमरे में अलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। अलमारी से नकदी और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। इसमें हाथों के कड़े, गले का सेट और कानों के कुंडल शामिल हैं। सराफ के घर चोरी की घटना का पता लगने पर एसएसपी अभिनंदन सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घंटों तक चली जांच पड़ताल के बाद भी स्पष्ट नहीं हो सका कि चोर किस रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए। घर में सराफ और उनकी पत्नी रहती हैं। बेटा और बहू गुरुग्राम में रहते हैं। पीड़ित का कहना है कि चोर कितनी नकदी और जेवर ले गए हैं, इसका आकलन किया जा रहा है।
 

बंद मिले घर के सीसीटीवी कैमरे
सराफ के घर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जिस समय चोरी की घटना हुई, उस दौरान घर का कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं चल रहा था। पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए, लेकिन उनसे भी कोई सफलता नहीं मिली है।

कोतवाली और तीन चौकियों के बीच है मकान
चिलकाना रोड पर महावीर कॉलोनी में सराफ संजीव जैन का मकान एक कोतवाली और तीन चौकियों के बीच है। एक तरफ कोतवाली मंडी, चिलकाना रोड पर दो चौकी और एक चौकी खाताखेड़ी में है। इनकी दूरी मकान से करीब 300 से 500 मीटर की है। कोतवाली की पुलिस हो या फिर चौकी की। रात के समय गश्त करती है। मकान भी सड़क किनारे है। इसके बाद भी पुलिस को मकान में चोरों के अंदर दाखिल होने और भागने की भनक तक नहीं लगी। ऐसे में पुलिस गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना का खुलासा करने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं। प्रथम दृष्टया जांच में 10 से 15 लाख की चोरी का मामला सामने आया है। फिलहाल हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें