फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: जिले में भी होता रहा रिश्तों का खून, जमीन का विवाद, नशाखोरी, प्रेम प्रसंग बने वजह  

Sat, 23 Jan 2021 08:54 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
क्राइम न्यूज यूपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सहारनपुर जिले में भी अलग-अलग मामलों में रिश्तों का खून होता रहा है। जमीन का विवाद, नशाखोरी, प्रेम प्रसंग सहित अन्य कारणों से अपने ही अपनों की जान के दुश्मन बनते रहे हैं। पिछले तीन साल में ही कहीं पिता ने बेटी को मार डाला तो कहीं भाई ने ही भाई की जिंदगी छीन ली।

विज्ञापन


प्रेम प्रसंग में भतीजी ने चाचा तक को मरवा दिया। रिश्तों के खून का यह सिलसिला लगातार चलता आ रहा है। पिछले पांच साल में ऐसी 12 हत्याएं हुई हैं, जिनमें जिंदगी छीनने वाले बाहरी नहीं बल्कि अपने ही थे। जिले में इसके पीछे ज्यादा कारण जमीन का विवाद और नशाखोरी का विरोध करना रहा है।

यह भी पढ़ें: मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान नहीं पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तों के खून की कुछ बड़ी घटनाएं
- चार माह पहले ही गांव कांकरकुई में शराब पीने से मना करने पर सेवानिवृत्त सैनिक ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
- दिसंबर माह में फतेहपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोपी युवक मनोरोगी था। 
- पिछले वर्ष 11 दिसंबर को जमीन के बंटवारे के विवाद में महेशपुर गांव में बड़े भाई ने छोटे भाई की जान ले ली थी।
- एक साल पहले ही गांव मिरगपुर में प्रेम संबंध में बाधा बनने पर भतीजी ने प्रेमी के सहयोग से अपने चाचा की हत्या कर दी थी।
- डेढ़ साल पहले दल्हेड़ी गांव में पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी थी। कुछ बातों को लेकर वह अपनी बेटी से काफी नाराज था।
- दो साल पहले जड़ौदा पांडा में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को मौत की नींद सुला दिया था।

ऑनर किलिंग की भी हो चुकीं घटनाएं
- कुछ और साल पीछे जाएं तो वर्ष 2003 में तीतरो में प्रेमी युगल राकेेश और सुनयना को बिटोड़े में जिंदा जला दिया गया था।
- मई 2008 में रामपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर के जंगल में युवती के भाई ने ही बहन और उसके प्रेमी को सुपारी किलर के साथ मिलकर मार दिया था।
- मई 2011 में नकुड़ क्षेत्र में दसवी कक्षा के छात्र सचिन और छठी कक्षा की छात्रा सरोज की लाश गांव के पास खेत में पड़ी मिली। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। 
- जुलाई 2011 में बड़गांव के क्षेत्र में 16 वर्षीय नदीम ने अपनी दो बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने परिवार की मर्जी की अनदेखी पर इस घटना को अंजाम दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें