फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: किन्नर बनने से किया इंकार तो किशोर को पिलाया जहर, घर के बाहर फेंककर भागे; अस्पताल में मौत

Mon, 03 Aug 2026 08:37 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी साबिर ने बताया कि उनके बेटे साहिल को मोहल्ला गुज्जरवाड़ा निवासी किन्नर ने अपने साथियों के साथ मिलकर मार डाला। वे साहिल को किन्नर बनाना चाहते थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
साहिल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवबंद के मोहल्ला कायस्थवाड़ा (मुलतानियान) निवासी साहिल (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग उसे जबरन किन्नर बनाना चाहते थे। इंकार करने पर उसे जहरीला पदार्थ पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 

मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी साबिर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा साहिल रविवार दोपहर घर से निकला था। आरोप है कि मोहल्ला गुज्जरवाड़ा का एक किन्नर कुछ साथियों संग उसे अपने साथ ले गया। देर शाम वह बेटे को बेहोशी की हालत में घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजनों ने उसे रेलवे रोड स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से उसे रेफर कर दिया गया। मुजफ्फरनगर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 
 
विज्ञापन

साबिर ने बताया कि इलाज के दौरान साहिल ने उन्हें बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से जबरन जहरीला पदार्थ पिलाया है। पीड़ित पिता का आरोप यह भी है कि आरोपी पहले भी बेटे के साथ मारपीट करते रहे हैं। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई हुई है। 
जांच अधिकारी लोकेंद्र राणा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवाया गया है। शुरुआती जांच में रंजिश की बात सामने आई हैं। सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
UP: सहारनपुर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती की हालत गंभीर; सुसाइड नोट में लिखी ये बात

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें