फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी रफ्तार, जनजीवन प्रभावित

Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
कोहरे से जूझता सहारनपुर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में मौसम हर दिन अपना मिजाज बदल रहा है। रविवार को गर्म दिन रहने के बाद सोमवार की सुबह घना कोहरा लेकर आई। इसकी वजह से हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए।
विज्ञापन


सुबह-सुबह स्कूल पहुंचे मासूमों को भी कोहरे से परेशानी हुई। हालांकि 12 बजे के बाद धूप निकल आने से लोगों को ठंड से राहत मिली। सोमवार की सुबह मौसम में घना कोहरा छाया रहा।

आलम यह था कि हाईवे पर वाहन दिन में ही लाइट जलाकर चलते नजर आए। वाहन मानो रेंग रहे थे। विजीबिलिटी दस से 20 मीटर होने की वजह से देहरादून रोड पर वाहन कतार में चल रहे थे, जिनकी गति अधिकतम 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से ठंड का असर भी देखने को मिला। सर्दी के कारण कई दिन बंद रहे स्कूल सोमवार को खुले। कोहरे के बीच बच्चे रिक्शाओं और टेंपो में सवार होकर गर्म कपड़ों में लिपटकर स्कूल पहुंचे।

हालांकि 12 बजे के बाद धूप निकल आई। दिनभर रही धूप ने लोगों को ठंड से राहत दिलाई। शाम के समय फिर ठंड बढ़ गई। मौसम वैधशाला के मुुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में अधिक था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ठंड अभी और परेशान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें