शनिवार की सुबह योगेश शर्मा घर से निकले और जिला अस्पताल पुल के नीचे रेलवे ट्रैक पर चले गए। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हालांकि गनीमत रही कि मालगाड़ी का पहिया उनके ऊपर गुजरने से पहले ही थम गया।
सूचना मिलने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी पत्नी भी मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि उप निरीक्षक ने आत्महत्या का प्रयास किया है। हालांकि परिवार के लोगों का कहना है कि घर में सबकुछ ठीकठाक चल रहा है।
उधर, कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर रमेश चंद्र बताया कि उप निरीक्षक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की है इस बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पा रहा है। सिर्फ इतना पता लगा है कि वह मानसिक तनाव से ग्रस्त हैं और उनका इलाज भी चल रहा है।
वर्जन
आत्महत्या का प्रयास किया है या फिर हादसा है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायल उप निरीक्षक को मेडिकल लीव पर भेज दिया गया है। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी