फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, सी-2 कोच का शीशा टूटा, यात्रियों में मची चीख-पुकार

Thu, 21 Nov 2024 04:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर जनपद में अराजक तत्वों ने दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर दिया। अस्पताल पुल व खानआलमपुरा रेलवे यार्ड के बीच हुई घटना हुई।आरपीएफ चौकी प्रभारी की तहरीर पर थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
शताब्दी पर पथराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से देहरादून जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। पत्थर लगने से सी-2 कोच का शीशा टूट गया। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की 17 नवंबर की है, लेकिन आरपीएफ की तरफ से बुधवार देर रात जनकपुरी थाने में केस दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


थाने में दी तहरीर
थाने में दी गई तहरीर में खान आलमपुरा आरपीएफ चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि ट्रेन नंबर 12017 नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस सहारनपुर में सुबह 9:50 बजे पहुंचती है, जो 10:15 बजे रवाना होती है। इंजन बदलने के चलते ट्रेन 25 मिनट रुकती है।

17 नवंबर को सहारनपुर से शताब्दी एक्सप्रेस पांच से सात मिनट आगे बढ़ी। ट्रेन अस्पताल पुल व खानआलमपुरा यार्ड के बीच होगी, तभी सी-2 कोच की सीट नंबर 18-19 की खिड़की पर कुछ युवकों ने पत्थर फेंक दिए। इस कोच में बैठे यात्री सहम गए। सीट नंबर 13 व 14 पर बैठे यात्री जितेंद्र ने ट्रेन में कार्यरत आरपीएफ स्कॉर्ट को पत्थरबाजी होने की सूचना दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मीरापुर उपचुनाव: ठाकुरों ने सबको पछाड़ा, मुस्लिम समाज के बूथ पर पड़े सबसे कम वोट, देखें कहां कैसा रहा मतदान

विज्ञापन

पथराव से कोच का शीशा टूटा
पथराव में सी-2 कोच का शीशा भी टूट गया। आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सहारनपुर से खानआलमपुरा यार्ड, मुरादाबाद रेल लाइन हिंडन नदी पुल तक दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
 
नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थरबाजी कर दी थी। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें