फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अपने ही घर में दोस्त के साथ मिलकर कर लिए 20 लाख के जेवर चोरी, करता रहा गुमराह, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 14 Jan 2026 07:40 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

पीरवाली गली में रईस अहमद के घर में चोरी हुई थी। पुलिस ने जांच की तो रईस का बेटा साऊद शक के दायरे में आ गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर सोने-चांदी के ज्वैलरी की बरामद की है। 
विज्ञापन
गिरफ्तार दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली मंडी क्षेत्र की पीरवाली गली में बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर से करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। उनके पास से सोने-चांदी की जेवर भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी व्योम बिंदल ने बताया कि पीरवाली गली निवासी रईस अहमद ने तहरीर देकर बताया था कि मंगलवार रात घर में छत के रास्ते घुसे चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। इसके बाद कोतवाली मंडी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। घटना का खुलासा करने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन फुटेज के आधार पर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। घटनास्थल पर जाकर देखा तो घर में सामान बिखरा नहीं है। 
 

इससे साफ हुआ कि घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया। जांच के दौरान रईस अहमद का बेटा साऊद संदेह के दायरे में आया। इसके कुछ घंटे के बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान 62 फुटा रोड मंडी समिति के पास से साऊद और उसके दोस्त मोईनुद्दीन निवासी पीरवाली गली को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो गले के सेट, दो मंगलसूत्र, एक मटरमाला, दो जोड़ी झुमकी और एक जोड़ी टॉप्स बरामद हुए।
 
विज्ञापन

पूछताछ में आया कि आरोपी साऊद कोई काम नहीं करता था। अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए उसे रुपये चाहिए थे। इसके चलते उसने अपने ही घर में चोरी के लिए दोस्त को साथ लिया और वारदात को अंजाम दिया। चोरी के जेवरात को दोनों ने आपस में बांट लिया था। कुछ जेवरात वह बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें