फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: शेखपुरा प्रकरण... 35 उपद्रवियों की पहचान, 20 हिरासत में, जानें इस केस में क्या-क्या हुआ

Tue, 08 Oct 2024 11:00 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर के खिलाफ दिए बयान को लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार को बवाल हो गया था। पुलिस पर पथराव किया गया था। 
विज्ञापन
शेखपुरा में पुलिस पर पथराव करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेखपुरा गांव में पुलिस पर पथराव करने वाले 30 से 35 और उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। इन सभी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की है। घटना के बाद से सभी उपद्रवी भूमिगत हो गए, ताकि पुलिस की पकड़ से बच सकें। वहीं पुलिस ने करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

 

महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर के खिलाफ दिए बयान को लेकर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखपुरा कदीम में रविवार को बवाल हो गया था। गांव में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए, जो शांतिपूर्ण तरीके से महामंडलेश्वर के बयान का विरोध कर रहे थे। इसके बाद मामला शांत हो गया था। कुछ देर बाद भारी संख्या में भीड़ पुलिस चौकी पहुंची थी। जिन्हें पुलिस ने रोकने का प्रयास किया और लाठियां फटकारी थीं। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। तब पुलिस ने 13 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, साथ ही 20 नामजद किए गए। 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
 

इसके बाद से पुलिस रोजाना शेखपुरा गांव में उपद्रवियों को पकड़ने के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। इस घटना में पुलिस को कुछ अहम सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। इसमें 30 से 35 उपद्रवियों की पहचान हो गई है। वहीं 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि गांव में दबिश चल रही है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
 
विज्ञापन

500 लोगों की जताई थी आशंका, पुलिस ने फिर भी नहीं दिया ध्यान
एलआईयू ने पहले ही शेखपुरा गांव में 500 से अधिक लोगों के होने की आशंका जता दी थी। इसके बाद भी पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब पुलिस चौकी पर ज्ञापन देने के लिए युवाओं की भीड़ पहुंची थी, तब चौकी पर कम ही पुलिसकर्मी रहे। अगर चौकी पर पहले ही पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया जाता, तो शायद पथराव नहीं होता।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें