सहारनपुर जनपद में एसडीएम ने बेहट व मिर्जापुर थाना क्षेत्र में बिना रॉयल्टी के खनिज लेकर जा रहे सात वाहनों को पकड़ा है। चार वाहनों के चालक भी गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि तीन वाहनों के चालक मौके से भाग गए। पकड़े गए वाहनों में दो वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट भी लगी मिली। सभी वाहनों को संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस को सौंप दिया गया।
एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव रायेपुर में खनिज से लदे दो वाहन चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी के पकड़े गए। इनके चालक उनकी गाड़ी को देखकर वाहनों को छोड़कर भाग गए। इन वाहनों पर जांच के दौरान फर्जी नंबर प्लेट पाई गईं। दोनों वाहनों को मिर्जापुर पुलिस को सौंप दिया गया।
इसके अलावा बेहट कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पांच वाहन पकड़े गए। इनमें से चार वाहनों के चालक भी गिरफ्तार किए गए हैं। एक वाहन का चालक मौके से भाग गया। सभी वाहनों में बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन किया जा रहा था।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: संदिग्ध को दी शरण और 11 माह में लुकमान ने खड़ा कर लिया आतंकी नेटवर्क, मिले कई सबूत