चालक दर्शन कुमार ने ब्रेक लगाने पर बस नहर व पटरी के बीच लटक गई। बस नहर में उतरने से उसमें सवार बच्चों व शिक्षिकाओं के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
इस दुर्घटना में विद्यालय के पांच इशिका, कुमुद, ऐना, अन्वेशा निवासी गांव टिकरौल, नन्दनी निवासी लंढौरा सहित शिक्षिका सुनीता व पूनम निवासी ग्राम फतेहपुर घायल हुई, जिन्हें सीएचसी नानौता पर उपचार के लिए लाया गया। एक शिक्षिका को हाथ में फ्रेक्चर के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि अन्य घायलों उपचार कर छुट्टी कर दी गई।