फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: भाजपा की प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष के सामने बखेड़ा, मंच पर नहीं बैठे नगर विधायक

Wed, 07 Aug 2024 04:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की अंदरूनी कलह बुधवार को एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। यहां पार्टी की प्रेस वार्ता में जमकर बखेड़ा हो गया।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर लोकसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर खुलकर सामने आ गई। 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा और शुरुआत कराने के लिए आए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौसिदया के सामने पत्रकार वार्ता में बखेड़ा हो गया। विधायक राजीव गुंबर ने मंच साझा करने से साफ मना कर दिया और उठकर कमरे में चले गए। 

 

हुआ यूं कि मंच पर क्षेत्रीय अध्यक्ष पत्रकार वार्ता शुरू करने वाले थे। इनके बराबर में जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और अन्य पदाधिकारी बैठे हुए थे, लेकिन नगर विधायक राजीव गुंबर मंच पर नहीं बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वह पत्रकारों के पीछे जाकर एक कुर्सी पर बैठ गए। तब, क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने उनसे मंच पर आने के लिए कहा, लेकिन बार-बार बुलाने के बाद भी विधायक ने मंच पर आने से साफ मना कर दिया। पदाधिकारी उन्हें लेने भी गए, लेकिन विधायक राजीव गुंबर से वहां निकलकर दूसरे कमरे में जाकर बैठ गए।

विधायक ने कहा कि जो व्यक्ति मुझे गद्दार बताता हो, मैं उसके साथ मंच साझा नहीं करूंगा। इसको लेकर पत्रकार वार्ता में बखेड़ा होता रहा। बाद में क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारी विधायक राजीव गुंबर को साथ लेकर एक कमरे में चले गए, जहां उनसे नाराजगी की वजह से पूछी जा रही है।

क्षेत्रीय अध्यक्ष का कहना है कि मतभेद हो सकते हैं। भाजपा हमारा परिवार हैं। आपस के मतभेद बातचीत कर खत्म हो जाएंगे। बता दें, कि लोकसभा चुनाव में हार के बाद पूर्व सांसद व प्रत्याशी राघव लखनपाल के खेमे ने विधायक समेत कई पर आरोप लगाए थे कि इनकी वजह से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें