मस्जिद के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें युवक वहां रखी सीढ़ी से रस्सी खोलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने स्टूल पर चढ़ कर खुद को फंदा लगा कर जान दे दी। फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच तथ्य जुटाए।
मृतक की पहचान शामली जिले के थाना कैराना अंतर्गत गांव बलवा निवासी आमिर पुत्र इसलाम के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि आमिर रविवार को नगर में रह रहे अपने रिश्तेदार इसरार के पास आया था। बीती रात वह अपने इसरार के घर से निकला था। मृतक के दो और चार साल के दो छोटे बच्चे हैं।
उधर, एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि युवक मजदूरी का काम करता था। परिजनों ने बताया है कि वह पिछले कुछ दिन से तनाव में चल रहा था। आशंका है कि इसके चलते ही उसने यह कदम उठाया है।