फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दिनदहाड़े व्यापारी से सात लाख की लूट, पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर वारदात को दिया अंजाम

Thu, 20 Nov 2025 02:21 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर चोकर व्यापारी से सात लाख रुपये की लूट हो गई। तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर वारदात को अंजाम दिया और पैदल ही देहरादून रोड की ओर भाग निकले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के पुवांरका में थाना जनकपुरी क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में पुलिस चौकी के बेहद करीब दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात हुई। चोकर व्यापारी संजीव कुमार, निवासी रामनगर रुड़की, से तीन बदमाश सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

संजीव कुमार के बेटे अंश मेहंदी ने बताया कि प्रेम लक्ष्मी रोड लाइन्स नाम से ट्रांसपोर्ट नगर में उनका चोकर का गोदाम है। सुबह करीब 11 बजे वह अपने पिता को गोदाम पर छोड़कर कर्मचारी नईम के साथ कार के टायर बदलवाने एमआरएफ शोरूम गए थे। जब वे वापस लौटे तो बाहर से गोदाम का गेट बंद मिला और अंदर मौजूद मजदूर फिरोज और रवीश बाहर नहीं निकल पा रहे थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारकोड डलते ही खुली सच्चाई: एक मतदाता के 36, दूसरे के 33 वोट! एसआईआर में फर्जी वोटर नेटवर्क का पर्दाफाश

मजदूरों ने ऊपर बने ऑफिस में पहुंचकर देखा तो संजीव कुमार घायल अवस्था में ऑफिस के बाहर गिरे हुए थे। उन्होंने बताया कि तीन बदमाश हथियार के बल पर उनसे सात लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दो बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे, जबकि तीसरा नीचे सीढ़ियों के पास पहरा दे रहा था। जब ऊपर के दोनों बदमाश लूट कर रहे थे, तब तीसरा बदमाश भी ऊपर चढ़ गया।

सभी बदमाश लूट के बाद पैदल ही देहरादून रोड दूधली की ओर जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और ट्रांसपोर्ट नगर व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें