फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जन शिकायतों के निस्तारण में सहारनपुर रेंज प्रदेश में अव्वल

Sat, 25 Apr 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आईजीआरएस रैंकिंग में सहारनपुर परिक्षेत्र ने प्रदेश में फिर से प्रथम स्थान हासिल किया है। डीआईजी ने अच्छा काम करने वालों को शबाशी दी। जिन थानों और जिलों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उनके कामकाज की समीक्षा कर सुधार के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

जनसुनवाई और शिकायत निवारण के क्षेत्र में सहारनपुर पुलिस परिक्षेत्र ने प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। वर्ष 2026 की जनवरी, फरवरी और मार्च माह की आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रिवांस रिड्रेसल सिस्टम) की मासिक मूल्यांकन रिपोर्ट में सहारनपुर परिक्षेत्र को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
डीआईजी अभिषेक सिंह ने बताया कि आईजीआरएस, जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का बीते छह माह में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया गया।
विज्ञापन

शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की गई। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखा गया, जिससे लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।
इसी का परिणाम है कि सहारनपुर परिक्षेत्र ने प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया है। आगे भी इसी तरह शिकायतों के त्वरित निस्तारण और बेहतर जनसुनवाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें