फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: यमुनानगर में अफसरों को बताए बिना दी दबिश, व्यापारियों को पीटा, एसओ समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Fri, 27 Nov 2026 07:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

खनन कारोबारियों के बीच विवाद होने पर सहारनपुर के चिलकाना थाना की पुलिस बिना वर्दी यमुनानगर पहुंच गई। आरोप है कि वहां व्यापारियों को पीटा गया। एसएसपी ने एसपी सिटी और सीओ देवबंद से जांच कराई तो पुलिसकर्मियों की संलिप्तता पाई गई। 
विज्ञापन
चिलकाना थाना। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में बिना वर्दी दबिश देने और व्यापारी को पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने वहां के एक व्यापारी के साथ मारपीट की। व्यापारी की शिकायत पर एसएसपी ने दो सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। जांच में पुलिसकर्मी दोषी पाए गए। इस पर एसएसपी ने चिलकाना प्रभारी अक्षय शर्मा समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

करीब 10 दिन पहले चिलकाना पुलिस हरियाणा सीमा में गश्त के लिए पहुंची थी। इसी दौरान वहां खनन कारोबार से जुड़े लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस ने व्यापारियों के साथ मारपीट कर दी। मोबाइल फोन छीनने का भी प्रयास किया गया। पीड़ित व्यापारी एवं किसान अनिल कुमार ने पुलिस लाइन पहुंचकर एसएसपी से मामले की शिकायत की। 
 

एसएसपी ने एसपी सिटी व्योम बिंदल और सीओ देवबंद अमित सिंह को जांच अधिकारी नामित किया। इसमें सामने आया कि चिलकाना पुलिस बिना उच्चाधिकारियों को जानकारी दिए हरियाणा की सीमा में पहुंची थी। वहां खनन कारोबारियों के बीच हुए विवाद और उसके बाद के घटनाक्रम की जानकारी भी अधिकारियों को नहीं दी गई। 

इसके अलावा खनन से जुड़े वाहनों के संबंध में भी कुछ तथ्य जांच के दौरान सामने आए, जिन्हें पुलिस की कार्यप्रणाली में अनियमितता माना गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसएसपी ने चिलकाना प्रभारी निरीक्षक अक्षय शर्मा, कांस्टेबल अरविंद और विवेक चाहर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं, थाने की जिम्मेदारी प्रमोद कुमार को सौंप दी गई है।
 

कुछ दिन पहले मिर्जापुर थाने में भी हुई थी कार्रवाई
पुलिस द्वारा पिटाई करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव सफीपुर निवासी व्यक्ति की पुलिसकर्मियों ने पिटाई कर दी थी। इस मामले की जांच सीओ बेहट शशिप्रकाश शर्मा ने की थी। जांच में दरोगा नरेश कुमार और कांस्टेबल धर्मेंद्र व अमित राठी दोषी पाए गए थे। इसके बाद एसएसपी अभिनंदन सिंह ने तीनों को निलंबित कर दिया।
 
विज्ञापन

ये बोले एसएसपी
हरियाणा सीमा में जाने और मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की जांच कराई गई। इसमें चिलकाना प्रभारी और दो कांस्टेबल की संलिप्तता मिली। तीनों को निलंबित कर दिया है। आगे भी जांच जारी रहेगी।
- अभिनंदन सिंह, एसएसपी

ये भी देखें...
सहारनपुर: शोरूम से 30 लाख की चांदी गायब, खाने के थैले में रख भेज दी घर, कर्मचारी व उसकी पत्नी-बेटी पर रिपोर्ट

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें